2जी व 3जी सेवा के लिए लगेंगे 23 बीटीएस टावर

समस्तीपुर : बीएसएनएल अपने दूर दहेता के नेटवर्क को सुधारने की कवायद में जुट गया है. फेज सात के तहत बीएसएनएल जिले के 23 जगहों पर नये बीटीएस टावर लगाने जा रहा है. यह टावर 2जी व 3जी ट्रांसपोंडर से युक्त होंगे. इससे इन क्षेत्रों के ग्राहक को बीएसएनएल की दुरत इंटरनेट सेवा भी मुहैया […]

समस्तीपुर : बीएसएनएल अपने दूर दहेता के नेटवर्क को सुधारने की कवायद में जुट गया है. फेज सात के तहत बीएसएनएल जिले के 23 जगहों पर नये बीटीएस टावर लगाने जा रहा है. यह टावर 2जी व 3जी ट्रांसपोंडर से युक्त होंगे. इससे इन क्षेत्रों के ग्राहक को बीएसएनएल की दुरत इंटरनेट सेवा भी मुहैया हो सकेगी. इनमें से 17 जगहों पर बीएसएनएल मुख्यालय की ओर से नये टावर लगाने की अनुमति मिल गयी है.

बीएसएनएल के नये टावर लगने से यहां रह रहे 1.5 लाख से अधिक ग्राहकों को इसका सीधा लाभ मिल सकेगा. हालांकि, अभी तक बीएसएनएल 4 जी सेवा पर सिर्फ विचार करने में लगा है. वैसे भी राष्ट्रीय स्तर पर भी 4 जी सेवा लांच नहीं हो सकी है. 23 मोबाइल टावरों में से 10 जगह पर 3जी सेवा से युक्त बीटीएस टावर लगाये जायेंगे.

सर्किट हाउस रोसड़ा में नया टावर
बीएसएनएल इस बार सरकारी कार्यालयों में टावर लगाने के लिये विशेष व्यवस्था की गयी है. इन नौ जगहों में सरकारी कार्यालय के परिसर है. इसके अलावा जिन जगहों पर 2 जी टावर लगाये जायेंगे उनमें खानपुर प्रखंड कार्यालय, मोहनपुर प्रखंड कार्यालय, मोहिउद्धीननगर प्रखंड कार्यालय, अंगारघाट पुलिस स्टेशन, बलहा गांव, विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय, इलमासनगर, जवाहर नवोदय विद्यालय बिरौली ,समस्तीपुर
प्रखंड कार्यालय, पटोरी चांदपुर, शिवाजीनगर दूरभाष केंद्र शामिल हैं. वहीं जिन जगहों पर 2जी/3जी दोनों सेवा से युक्त टावर लगाये जायेंगे. उनमें तिसवारा, समस्तीपुर मारवाड़ी बाजार, समस्तीपुर सदर बाजार, जितवारपुर रेलवे कॉलोनी, औद्योगिक प्रांगण हरपुर एलौथ, पूसा प्रखंड कार्यालय, सर्किट हाउस रोसड़ा, रोसड़ा प्रखंड कार्यालय, धरमपुर व इटीआर भवन समस्तीपुर शामिल हैं.
16 जगहों को मिली मंजूरी
दूरसंचार केंद्र की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में 16 जगहों के लिये बीटीएस टावर लगाने के लिये मंजूरी मिली है. इनमें बख्तियारपुर, बंबैया हरलाल, बथौल लखनपुर, वाजिदपुर, गुनाई बसही, हरदिया, कैना, कराही, केराई, लोहागीर, महेसारी, सुलतानपुर, नीम, रामपुर कुशहा, शहजादापुर व सुपौल में नये बीटीएस लगाने के लिये अनुमति दी गयी है.
फेज सात के तहत जल्द ही नये बीटीएस टावर लगाने के लिये अनुमति मिल जायेगी. इससे नेटवर्क क्षमता में बढ़ोतरी होगी .
एसके झा, उप दूरसंचार प्रबंधक, जिला दूरसंचार केंद्र , समस्तीपुर
अधेड़ की मौत, सड़क जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >