पेड़ काटने के विवाद में चाची ने फेंका तेजाब
समस्तीपुर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सोठगामा गांव में शनिवार सुबह पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के शरीर पर उसकी अपनी चाची ने तेजाब फेंक दिया. घटना में वीरेंद्र राय के 21 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार गंभीर रूप से झुलस गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, […]
समस्तीपुर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के सोठगामा गांव में शनिवार सुबह पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में एक युवक के शरीर पर उसकी अपनी चाची ने तेजाब फेंक दिया. घटना में वीरेंद्र राय के 21 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार गंभीर रूप से झुलस गया. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया. इधर, सदर अस्पताल में नगर थाना के एसआइ एसएन सिंह ने जख्मी युवक का बयान लेकर कार्रवाई के लिए विद्यापतिनगर थाना को भेज
पेड़ काटने के
दिया है. मामले में जख्मी युवक ने अपनी चाची ममता देवी के साथ-साथ चाचा सुशील कुमार व चचेरे भाई बुलेट कुमार को आरोपित किया है.
जख्मी युवक राजीव ने पुलिस को दिये गये बयान कहा है कि उसके पिता वीरेंद्र राय व अभियुक्त सुशील कुमार दोनों सहोदर भाई हैं. वर्षों पहले दोनों भाइयों के बीच जमीन व घर का बंटवारा हो चुका है. कुछ पेड़-पौधों का बंटवारा अभी बाकी है. शुक्रवार को उसके चाचा सुशील ने बिना बंटवारा ही एक ताड़ के पेड़ को काट दिया था.
इसको लेकर उसकी चाचा के साथ कहासुनी हो गयी थी. शनिवार की सुबह जब वह अपने मवेशी को चारा डाल रहा था, उसी दौरान उसके चाचा फिर उसी मुद्दे को लेकर उससे उलझ गये. इसी बीच घटनास्थल पर मौजूद चाची ममता देवी ने अपने बेटे से घर में रखा एसिड मंगाकर उसके पीठ पर उड़ेल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया.