विरोध. मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत अन्य जगहों के लिए दोपहर में ट्रेन नहीं िमलने से नाराज पॉलिटेक्निक के परीक्षार्थी हुए आक्रोिशत
समस्तीपुर : पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने आये छात्रों ने शनिवार को स्थानीय स्टेशन के पूछताछ काउंटर के पास हंगामा किया. छात्र दोपहर के बाद दरभंगा व मुजफ्फरपुर के लिए ट्रेन नहीं रहने के कारण नाराज थे. हालांकि, मौके पर तैनात आरपीएफ व रेलवे कर्मचारियों ने छात्रों को समझाया कि ट्रेन समय पर ही आयेगी.
हल्ला करने से ट्रेन थोड़े आ जायेगी. तब जाकर छात्र शांत हुए.
जानकारी अनुसार, शहर के विभिन्न नौ केंद्रों पर पॉलिटेक्निक में नामांकन के लिए जांच परीक्षा थी. करीब दो बजे परीक्षा ओवर होने के बाद जब छात्र स्टेशन पर पहुंचे. तब तक समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी जा चुकी थी. पूछताछ केंद्र पर जुटे छात्रों को बताया गया कि अब चार बजे पसैंजर ट्रेन मिलेगी. वैसे 2.40 बजे पवन एक्सप्रेस आयेगी.
इसी बात पर छात्र नाराज हो गए और हो हल्ला करने लगे. इस बीच मौके पर तैनात आरपीएफ व रेल कर्मियों ने छात्रों को बताया कि कोई भी गाड़ी समय से पूर्व तो नहीं चल सकती. ट्रेन समय पर ही खुलेगी. हल्ला करने से ट्रेन नहीं चलने वाली. तब जाकर छात्र शांत हुए.
उधर, जैसे-जैसे स्टेशन पर छोत्रों की भीड़ बढ़ रही थी. बीच-बीच में छात्रों का गुट पूछताछ काउंटर पर हो हल्ला करने लगता था. इस दौरान पूछताछ काउंटर पर तैनात कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई छात्रों से उनकी नोक-झोंक भी हुई. परीक्षा में दरभंगा, मुजफ्फरपुर, आदि जगहों से छात्र शामिल होने आये हुए थे.
