काशीपुर में अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर हनुमान मंदिर चौक के समीप सड़क से शनिवार की अहले सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है. यह शव उक्त चौक पर स्थित एक निजी क्लीनिक के सामने मिला है. इसको लेकर शहर में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. साथ ही हत्या की आशंका भी जतायी […]

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर हनुमान मंदिर चौक के समीप सड़क से शनिवार की अहले सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है. यह शव उक्त चौक पर स्थित एक निजी क्लीनिक के सामने मिला है. इसको लेकर शहर में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं. साथ ही हत्या की आशंका भी जतायी जा रही है.

वैसे मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान पुलिस को नहीं मिले हैं. नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखा है. थानाध्यक्ष के मुताबिक न तो मृत युवक की पहचान हो पायी है और न ही मौत के कारणों का पता

चल पाया है.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पायेगा. युवक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जाता है कि सुबह जब मोहल्ले के लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, उसी समय किसी की नजर सड़क पर पड़े उक्त युवक के शव पर गयी. लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर थाने के पुलिस को दी. पुलिस उसे उठाकर सदर अस्पताल लायी लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >