अपहृत बालक बरामद
एसपी ने कहा, आपसी रंजिश का है मामला, अपहृत बालक से हो रही है पूछताछ
समस्तीपुर : जिले के हलई ओपी के ररियाही गांव से एक स्कूली छात्र का तीन महीने पूर्व हुए अपहरण के बाद मुसरीघरारी थाना की पुलिस ने रविवार की रात हुड़हिया पेट्रोल पंप के पास से बरामद कर लिया. बालक की बरामदगी के बाद कई बातें उभर कर सामने आ रही हैं. थाना पर अपहृत बालक ने बताया कि घर से स्कूल जाने के बाद उसके रिश्तेदार व पड़ोस के लोगों ने बुलाया और गाड़ी में बैठा कर कहीं अनयत्र ले गया. उसे नशे की सूई देकर कई दिनों तक रखा गया. उसे खाने के लिए दो बिस्कुट दिये जाते थे. उसकी बातों से ऐसा लग रहा था कि पारिवारिक विवादों के कारण यह घटना घटी है.
इस संबंध में एसपी नवल किशोर सिंह को जानकारी मिलते ही पटोरी डीएसपी व हलई थानाध्यक्ष को बरामद बच्चे को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ करने का आदेश दिया है. एसपी यह भी बताया है कि बच्चा से पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी विवाद का लगता है. हालांकि, बरामद बच्चे से बयान के बाद ही मामला उभर कर सामने आयेगा. इस छापेमारी में मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राजा के अलावा सुशील चंद्र झा, सिंधेश्वर राम सहित अन्य टीम के लोग शामिल थे.
