मंडल के चार स्टेशन बनेंगे आदर्श स्टेशन
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के नरकटियागंज समेत हरिनगर, बगहा व जयनगर स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने की रेलवे मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है. मंडल प्रशासन ने उक्त स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य योजना बनाने की कवायद शुरू कर दी है. उक्त स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैश किया […]
समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के नरकटियागंज समेत हरिनगर, बगहा व जयनगर स्टेशन को आदर्श स्टेशन बनाने की रेलवे मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है. मंडल प्रशासन ने उक्त स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए कार्य योजना बनाने की कवायद शुरू कर दी है. उक्त स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैश किया जायेगा,
जिस पर करीब दस करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. अभी उक्त स्टेशन बी श्रेणी में है. स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का अभाव है. रात के समय में उक्त स्टेशनों पर अंधेरा छाया रहता है. इससे रात के समय में उतरने वाले यात्रियों को परेशानी होती है. मंडल रेल प्रबंधक सुधांशु शर्मा ने बताया कि नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा व जयनगर को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित करने की योजना मंत्रालय को भेजी गयी थी,
जिसे मंत्रालय ने मंजूर कर लिया है. अब उक्त स्टेशनों पर ठंडा पानी से लेकर प्लेटफाॅर्म के फर्श को चकाचक किया जायेगा. स्टेशन पर विकास के लिए मंडल के इंजीनियरिंग विभाग को कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया है.
हरिनगर, बगहा व जयनगर को आदर्श स्टेशन बनाने की तैयारी
रेलवे मंत्रालय ने दी मंजूरी, होगा यात्री सुविधाओं का विस्तार
मंडल प्रशासन ने कार्य योजना बनाने का शुरू किया काम
यात्री सुविधाओं का होगा विस्तार
मंडल के नरकटियागंज, हरिनगर, बगहा व जयनगर को आदर्श स्टेशन के रूप में विकसित किये जाने से उक्त स्टेशनों पर यात्रियों के लिए गर्मी के दिनों में ठंडा पानी मिलने लगेगा. इसके अलावा स्टेशन के यात्री विश्रामालय का विस्तार किया जायेगा. प्लेटफाॅर्मों का जीर्णोद्धार होगा, यात्री शेड का विस्तार आदि किया जायेगा. इसके अलावा प्लेटफाॅर्मों पर टाइल लगाने के साथ-साथ पूछताछ केन्द्रों की स्थिति में और सुधार किया जायेगा. स्टेशनों को दूधिया रोशनी से चकाचक किया जायेगा. स्टेशन पर यात्रियों को बैठने के लिए उत्तम व्यवस्था की जायेगी.