आपस में भिड़े महाराष्ट्र के यात्री
जंकशन पर किया हंगामा
समस्तीपुर : जंकशन पर महाराष्ट्र के यात्रियों ने गुरुवार को जमकर हंगामा किया. महाराष्ट्र से आये यात्री किसी बात को लेकर फुटओवर ब्रीज पर आपस में ही भिड़ गये. इससे कुछ देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया व ब्रीज जाम हो गया. वहां मौजूद यात्री इधर-उधर भागने लगे.
करीब आधा घंटा तक हंगामा होता रहा. एक यात्री ने बताया कि वे सभी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. अपने सास-ससुर के साथ समस्तीपुर आये है. वह अपने सास-ससुर पर रुपये छीन लेने का आरोप लगा रहा था. हालांकि, वहां मौजूद यात्रियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सझाकर शांत कराया. उसके यात्री पार्सल गेट के पास आकर फिर मारपीट करने लगे. एक यात्री का कहना था कि उसके सास-ससुर ने उससे रुपये छीन लिये. पुलिस ने सभी यात्रियों को मुख्य गेट से बाहर निकाल दिया. इस घटना में दो से ज्यादा लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है.
संजीव रमण बने जंक्शन के नये डीसीआई
समस्तीपुर. मंडल मुख्यालय के जंकशन पर संजीव रमण को डीसीआइ बनाया गया है. दिलीप कुमार को डीआरएम कार्यालय मुख्यालय तबादला कर दिया गया.
