सरैया चौक पर ट्रैक्टर पलटने से चालक मरा

सरायरंजन: थाना क्षेत्र के सरैया चौक के निकट बुधवार की अहले सुबह जमुआरी नदी में ट्रैक्टर के पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत ट्रैक्टर से दब कर घटनास्थल पर हो गयी. चालक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिंकदर पंचायत के मारीपुर गांव निवासी बैद्यनाथ साह के पुत्र श्रवण साह (30) के रूप में की […]

सरायरंजन: थाना क्षेत्र के सरैया चौक के निकट बुधवार की अहले सुबह जमुआरी नदी में ट्रैक्टर के पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत ट्रैक्टर से दब कर घटनास्थल पर हो गयी. चालक की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के चकसिंकदर पंचायत के मारीपुर गांव निवासी बैद्यनाथ साह के पुत्र श्रवण साह (30) के रूप में की गयी. बुधवार की सुबह वह मक्का दौनी करने जा रहा था. इसी क्रम में सरैया पुल पर चढ़ने के दौरान ट्रैक्टर जमुआरी नदी में पलट गयी,

जिससे चालक की मौत ट्रैक्टर से दब कर घटनास्थल पर हो गयी. इस घटना की सूचना पर स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर शव को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला. वहीं इस घटना की सूचना स्थानीय थाने मेंं दी गयी. सूचना पा कर सरायरंजन थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल भेज दिया.

डेंजर जोन बनीं सड़कें
जमुआरी नदी के पास भौगोलिक कारण के बावजूद हमेशा कई जिंदगीयां सड़क की भेंट चढ़ जा रही हैं. एनएच-103 राजकीय पथ से जुड़ने वाली सड़क के मोड़ पर मिट्टी के तेज ढलान रहने के कारण गाड़ी वहां पर आ कर अनियंत्रित हो जाती है. इससे घटना घटती है. इसी तरह मुसरीघरारी चौक, हुरहीया चौक एवं गंगापुर चौक सड़क हादसे का सबसे बड़ा डेनजर जोन बना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >