ताजपुर में बाइक की डिक्की से दो लाख 40 हजार उड़ाये

ताजपुर : थाना क्षेत्र के नीम चौक गुदरी रोड में उच्चकों ने बंगरा थाना क्षेत्र के कुबौलीराम गांव के राजू साह की बाइक की डिक्की तोड़ उसमें रखे दो लाख 40 हजार रुपये नकद उड़ा लिये. घटना दो दिन पूर्व की बतायी जाती है. बुधवार को पीड़ित ने लिखित आवेदन थाने में दिया है. घटना […]

ताजपुर : थाना क्षेत्र के नीम चौक गुदरी रोड में उच्चकों ने बंगरा थाना क्षेत्र के कुबौलीराम गांव के राजू साह की बाइक की डिक्की तोड़ उसमें रखे दो लाख 40 हजार रुपये नकद उड़ा लिये. घटना दो दिन पूर्व की बतायी जाती है. बुधवार को पीड़ित ने लिखित आवेदन थाने में दिया है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि उसने स्थानीय स्टेट बैंक शाखा से तीन लाख 20 हजार रुपये निकाले थे. इसमें से दो लोगों को उसने 80 हजार रुपये दे दिये थे. शेष दो लाख 40 हजार रुपये बाइक की डिक्की में बैग में रखे थे. घटना के वक्त वह एक दुकान के सामने बाइक खड़ी कर सामान लेने गया. इसी बीच मौका पाकर अज्ञात उचक्के ने बाइक की डिक्की तोड़ बैग समेत रुपये उड़ा लिये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >