मंडलकारा में छापेमारी 4.5 हजार रुपये बरामद

समस्तीपुर : स्थानीय मंडलकारा में जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की अहले सुबह छापेमारी की. इस दौरान साढ़े चार हजार नकदी समेत कई प्रतिबंधित सामान बरामद किये गये हैं. कार्रवाई का नेतृत्व सदर एसडीओ केडी प्रोज्ज्वल कर रहे थे. सुबह तीन से छह बजे तक चली छापेमारी में एसडीओ के अलावा […]

समस्तीपुर : स्थानीय मंडलकारा में जिला प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार की अहले सुबह छापेमारी की. इस दौरान साढ़े चार हजार नकदी समेत कई प्रतिबंधित सामान बरामद किये गये हैं. कार्रवाई का नेतृत्व सदर एसडीओ केडी प्रोज्ज्वल कर रहे थे. सुबह तीन से छह बजे तक चली छापेमारी में एसडीओ के अलावा सदर डीएसपी तनवीर अहमद, प्रशिक्षु डीएसपी सोमनाथ प्रसाद, डीसीएलआर महेंद्र भारती व नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति सहित जेल के कई अधिकारी मौजूद थे. तलाशी के अंतिम दौर में

एसपी नवल किशोर सिंह भी मंडलकारा पहुंचे. उन्होंने बारीकी से वार्डों
समस्तीपुर मंडलकारा में…
जांच-पड़ताल भी की. इसके साथ ही मंडलकारा के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिये.
सदर डीएसपी ने बताया कि रुटीन ड्यूटी के तहत जेल की तलाशी ली गयी थी. तलाशी के दौरान जेल के सभी वार्डों को बारीकी से खंगाला गया है. इस दौरान एक कैदी के पास से करीब चार हजार पांच सौ रुपये बरामद किये गये हैं. इस के अलावा छोटा-मोटा प्रतिबंधित सामान भी मिले हैं, जिसे जब्त कर लिया गया है. इधर, पुलिस सूत्रों की मानें, तो जेल में कैदियों के पास मोबाइल रखे जाने की शिकायतें आती रहती हैं. हालांकि, तलाशी के दौरान पुलिस को मोबाइल नहीं मिला है.
एसडीओ के नेतृत्व पुलिस टीम ने सभी वार्डों को खंगाला
मंगलवार की सुबह हुई कार्रवाई, तीन घंटे तक ली गयी तलाशी
एक कैदी के पास से नगद व प्रतिबंधित सामान बरामद
एसपी ने भी की वार्डों में जांच
मंडलकारा के अधिकारियों को दिये गये निर्देश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >