समस्तीपुर : जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने कहा है कि गुरुवार सुबह आठ बजे से चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच पंचायत चुनाव में मतपत्रों की गिनती शुरू हो जायेगी. इसके लिए सभी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. बीसों प्रखंडों के लिए मतगणना केंद्रों पर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है.
डीएम ने कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि समस्तीपुर अनुमंडल के समस्तीपुर, ताजपुर, पूसा, कल्याणपुर, मोरवा, सरायरंजन, वारिसनगर व खानपुर प्रखंड की मतगणना समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में होगी. इसी तरह रोसड़ा अनुमंडल के रोसड़ा व शिवाजीनगर प्रखंड की मतगणना रोसड़ा उच्च विद्यालय में होगी. वहीं बिथान, हसनपुर व सिंघिया प्रखंड की मतगणना उदयनाचार्य कॉलेज में होगी.
विभूतिपुर प्रखंड की मतगणना जनता कॉलेज सिंधिया में होगी. डीएम ने बताया कि दलसिंहसराय अनुमंडल के दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर व उजियारपुर प्रखंड की मतगणना छत्रधारी उच्च विद्यालय में होगी. पटोरी अनुमंडल के पटोरी, मोहनपुर व मोहिउद्दीननगर प्रखंड की मतगणना एएनडी कॉलेज, शाहपुर पटोरी में होगी.
