महीनों से चल रहा था दूध में पानी मिलाने का खेल

ताजपुर (समस्तीपुर):प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर में महीनों से दूध में गंदा पानी मिलाकर सेहत से खिलवाड़ का खेल चल रहा था. आसपास के ग्रामीणों को पहले इसकी भनक लगी थी, लेकिन वो धंधेबाजों को रंगेहाथों पकड़ने की फिराक में थे. शनिवार सुबह दिन के उजाले में अवैध धंधेबाजी ने अपना काम शुरू किया, तो ग्रामीणों […]

ताजपुर (समस्तीपुर):प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर में महीनों से दूध में गंदा पानी मिलाकर सेहत से खिलवाड़ का खेल चल रहा था. आसपास के ग्रामीणों को पहले इसकी भनक लगी थी, लेकिन वो धंधेबाजों को रंगेहाथों पकड़ने की फिराक में थे. शनिवार सुबह दिन के उजाले में अवैध धंधेबाजी ने अपना काम शुरू किया, तो ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया.

ग्रामीणों की मानें, तो फतेहपुर गांव में यह धंधा लंबे समय से चल रहा था. दिन के उजाले में जैसे मिलावट हो रही थी. उससे इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि इस धंधे में डेयरी के किसी अधिकारी की मिलीभगत हो. हालांकि, यह जांच का विषय है. हालांकि दूध में गंदा पानी मिलाने की बात पूरे इलाके में चरचा का विषय बनी हुई है. लोगों का कहना था कि अब तक सुधा के दूध को मतलब हम लोग पूर्णत: ेॅसुरक्षित व शुद्ध समझते थे, लेकिन उसके कर्मचारियों की ओर से जिस तरह से खिलवाड़ किया जा रहा था. वो निंदनीय है. इसमें शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये.
इधर, बाघी दुग्ध उत्पादक समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर ,फतेहपुर निवासी देवनारायण सिंह, आनंदलाल सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. इन लोगों का कहना है कि जो भी इसमें शामिल हैं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिये, क्योंकि डेयरी की साख का सवाल है. दोषियों के खिलाफ इन लोगों ने सख्त कार्रवाई की भी मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >