साधना देवी विद्यापीठ के 30 छात्र-छात्राओं को 10 सीजीपीए

समस्तीपुर : शहर के पंजाबी कालोनी स्थित साधना देवी विद्यापीठ के 30 छात्र-छात्राओं को 10 सीजीपीए मिला है. सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष साधना देवी विद्यापीठ से कुल 348 छात्र-छात्राएं दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. 10 सीजीपीए लाने वाले छात्र-छात्राओं में मानसी प्रिया, आद्या पराशर, अंश मुर्टेजा, अंश कुमारी, रवि कुमार, […]

समस्तीपुर : शहर के पंजाबी कालोनी स्थित साधना देवी विद्यापीठ के 30 छात्र-छात्राओं को 10 सीजीपीए मिला है. सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में इस वर्ष साधना देवी विद्यापीठ से कुल 348 छात्र-छात्राएं दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे. 10 सीजीपीए लाने वाले छात्र-छात्राओं में मानसी प्रिया, आद्या पराशर, अंश मुर्टेजा, अंश कुमारी, रवि कुमार, शुभम सिंह,

सौरभ शिवम, अभिषेक ठाकुर, रोहित ठाकुर, अमरजीत, रोशन कुमार, सुगंध कुमारी, अजहर शम्स, स्नेहा रानी, अंजलि प्रिया, शुभम कुमार, अलका सुमन, शौर्या शुभम, विजय कुमार, सुमन सौरभ, अंकित कुमार, अमर श्रीवास्तव, रोशन मल्लिक, अनुज्ञा श्रवास्तव, मधु, महिमा, आलिशा आनंद, स्वपनिल सावर्ण, आकांक्षा सिंह व मो. समर खान के नाम शामिल हैं.

अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं की इस सफलता से प्रसन्न स्कूल के चेयरमैन पंकज ठाकुर ने इसका श्रेय शिक्षकों की कड़ी मेहनत और छात्र-छात्राओं के लगन को दिया है. उन्होंने कहा है कि शिक्षक और बेहतर परिणाम सामने लाने के लिए आगे भी इसी तरह से मेहनत कर बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में अपनी भूमिका निभाते रहें. यही विद्यालय का उद्देश्य है. इधर, डीएवी स्कूल का छाा अभिनव आनंद ने भी टेन सीजीपीए हासिल कर अपनी प्रतिभा का कायल कराया है. छात्र के पिता अरुण कुमार चौधरी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पूसा में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं. जबकि मां कनक कुमारी सहायक शिक्षिका के रूप में उच्च विद्यालय धरमपुर में कार्यरत हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >