दवा नहीं मिलने से नाराज लोगों का हंगामा
समस्तीपुर : स्थानीय सदर अस्पताल में दवा नहीं मिलने से नाराज मरीजों ने गुरुवार सुबह हो हल्ला किया. लोगों का कहना था कि डॉक्टर द्वारा पूर्जे पर चार प्रकार की दवा लिखी गयी है. लेकिन अस्पताल के दवा काउंटर पर सभी दवा उपलब्ध नहीं है. उनके पास पैसे भी नहीं है कि वह बाहर से […]
समस्तीपुर : स्थानीय सदर अस्पताल में दवा नहीं मिलने से नाराज मरीजों ने गुरुवार सुबह हो हल्ला किया. लोगों का कहना था कि डॉक्टर द्वारा पूर्जे पर चार प्रकार की दवा लिखी गयी है. लेकिन अस्पताल के दवा काउंटर पर सभी दवा उपलब्ध नहीं है. उनके पास पैसे भी नहीं है कि वह बाहर से दवा की खरीदारी कर सके.
बाद में कुछ लोगों के समझाने पर मरीज शांत हुए. हालांकि, उन्हें सभी दवा नहीं मिली. माधोपुर से आए दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें तीन दिनों से बुखार लग रहा है. इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल आये थे. यहां सिर्फ पारासिटामोल नामक दवा दी गयी है. पूर्जा लिखने वाले डॉक्टर ने कहा बांकी दवा बाहर दुकान से खरीद लेना अस्पताल में दवा नहीं है. वह गरीब रिक्शा चलाकर परिवार चलाता है.
उसके पास दवा खरीदने को पैसे नहीं है. यही हाल कर्पूरी ग्राम से आयी सुनीता देवी की है. उन्हें भी सभी दवा नहीं दी गयी थी. उधर, इमरजेंसी में आग से झुलस कर भर्ती हुईं गोपालपुर की सरीता देवी के परिजनों ने बताया कि वह रात में भर्ती हुई है. उसे पट्टी व मलहम तक बाहर से खरीदकर लाना पड़ा है. दर्द की सूई भी कर्मियों ने नहीं दी. कहा कि यहां दवा नहीं है. इसी तरह मारपीट में घायल अरुण पासवान ने बताया कि उन्हें भी सभी दवा बाहर से खरीद कर लाना पड़ा है. सूत्रों ने बताया कि इन दिनों सदर अस्पताल में दवा की किल्लत है. इमरजेंसी से लेकर ओपीडी में दवा नहीं है. एक दो प्रकार की दवा से ही काम चलाया जा रहा है, जिससे गरीब मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दूसरी ओर सिविल सर्जन डॉ अवध कुमार ने बताया कि जल्द अस्पताल में सभी प्रकार की दवा मिलने लगेगी.
इमरजेंसी में नहीं थी दर्द की दवा, परेशान थे मरीज व परिजन, बाजार से खरीदकर लायी दवा तो शुरू हुआ इलाज