वाहन चेकिंग में दर्जनों धराये

समस्तीपुर : जिले में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है. पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सभी थानाध्यक्षों को टास्क दिया है. खासकर वाहन चेकिंग पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है. वाहन चेकिंग के लिए किसी भी […]

समस्तीपुर : जिले में लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है. पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने अपराधियों पर नकेल कसने के लिए सभी थानाध्यक्षों को टास्क दिया है. खासकर वाहन चेकिंग पर विशेष ध्यान रखने को कहा गया है. वाहन चेकिंग के लिए किसी भी थाना क्षेत्र में निश्चित समय का निर्धारण नहीं किया गया है. कहीं भी किसी भी समय वाहन जांच शुरू की जा सकती है.

मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही किया गया. नगर एवं मुफस्सिल थाना के साथ-साथ जिले के कई थाना क्षेत्रों में एक साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस द्वारा अचानक शुरू किये गये वाहन चेकिंग अभियान से बाइकर्स में हड़कंप मच गयी. लोग पुलिस को सड़क किनारे देखते ही राह बदल लेते थे. इस दौरान जल्दी बाजी में कई बाइकर्स सड़क पर गिर भी गये, जिससे उनको हल्की चोटें भी आयीं. इस अभियान में कई दर्जन बाइक सवारों को पकड़ा गया. नगर थाना के एएसआइ मसीर आलम ने पुलिस बल के साथ डीएम आवास के समीप वाहनों की जांच की.

इस दौरान जिले के कई जनप्रतिनिधि, मुखिया एवं शिक्षक के साथ-साथ कम उम्र के बाइकर्स पकड़े गये. अधिकांश बाइकर्स के पास हेलमेट नहीं था. वहीं कइयों के बीमा व पॉल्यूशन सर्टिफिकेट फेल थे. पुलिस ने कागजातों एवं बिना हेलमेट के पकड़े गये लोगों का हाथों-हाथ चलान काटा. पुलिस सूत्रों का बताना है कि नगर थाना के एएसआइ मसीर आलम ने जिले में वाहन चेकिंग के दौरान सबसे अधिक चलान काटा है.

इन्होंने विभाग को कुछ ही दिनों में करीब तीन लाख रुपये का राजस्व दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >