रेलकर्मियों को मिलेगी वरदी

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक शुक्रवार को डीआरएम सुधांशु शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मंडल के रेलकर्मियों की विभिन्न समस्याओें पर चर्चा की गई. इस मौके पर रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा 86 विभिन्न विन्दुओं को उठाया गया. बैठक के दौरान ईसीआरकेयू के मंडल मंत्री विश्वमोहन सिंह ने […]

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के स्थायी वार्ता तंत्र की बैठक शुक्रवार को डीआरएम सुधांशु शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मंडल के रेलकर्मियों की विभिन्न समस्याओें पर चर्चा की गई. इस मौके पर रेलवे कर्मचारी संघ द्वारा 86 विभिन्न विन्दुओं को उठाया गया. बैठक के दौरान ईसीआरकेयू के

मंडल मंत्री विश्वमोहन सिंह ने कर्मचारियों को लंबे समय से वर्दी, जूता आदि नहीं दिए जाने का मामला उठाया. इसके अलावा उन्होंने कहा कि इन दिनों रेलवे कॉलोनियों के कर्मी पेयजन की समस्या से जूझ रहे हैं. फस्ट फ्लोर पर रहने वाले कर्मियों को ठीक से पानी नहीं मिल रहा है जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई जगहों पर रेलवे क्वाटर चूता है. बरसात का मौसम शुरू होने वाला है. अगर जल्द मकानोें की मरम्मत नहीं की गई तो रेल कर्मियों को दिक्क्त होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >