पूरवा हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना

समस्तीपुर : मौसम पूर्वानुमान अवधि में गरज वाले बादल बन सकते हैं तथा वर्षा की संभावना बनी रहेगी. इसके चलते मैदानी भागों के जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है. तराई के क्षेत्रों जैसे मधुबनी, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण, शिवहर तथा सीतामढ़ी जिलों में कहीं-कहीं अधिक वर्षा हो सकती है. यह आकलन है राजेंद्र […]

समस्तीपुर : मौसम पूर्वानुमान अवधि में गरज वाले बादल बन सकते हैं तथा वर्षा की संभावना बनी रहेगी. इसके चलते मैदानी भागों के जिलों में हल्की वर्षा होने की संभावना है. तराई के क्षेत्रों जैसे मधुबनी, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण, शिवहर तथा सीतामढ़ी जिलों में कहीं-कहीं अधिक वर्षा हो सकती है. यह आकलन है राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से 21 से 25 मई तक के मौसम पूर्वानुमान का.

इस संबंध में नोडल पदाधिकारी ने बताया कि पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस रह सकती है, तथा न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस बीच रहने का अनुमान है. इस अवधि में औसतन 6 से 14 किमी प्रति घंटा की गति से मुख्यत: पूरवा हवा चलने की संभावना है. जबकि सापेक्ष आर्द्रता सुबह में करीब 75 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33़ 0 डिग्री सेल्सियस रहा. जबकि न्यूनतम तापमान 25़ 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है. मौसम को देखते हुए किसानों को कई आवश्यक सुझाव दिये गये हैं. हरा चारा के लिए मक्का, ज्वार, बाजरा तथा लोबिया की बुआई करने का अनुकूल समय बताया गया है.
हरी खाद के लिए सनई और ढ़ैचा की बुआई कर सकते है. अगात खरीफ धान के बिचड़ांे को बीजस्थली में गिराने का काम करें. बीज गिराने से पहले 2़ 0 ग्राम बविस्टीन प्रति किलो ग्राम बीज की दर से उपचारित करें. धान के बीज की व्यवस्था प्रमाणित स्त्रोत से करें. गर्मी वाली साब्जीयॉं जैसे भिन्डी, नेनुआ, करैला, लौकी, और खीरा की फसल में आवश्यकतानुसार निकाई-गुड़ाई की सलाह दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >