बिजली के लिए आइसा का अनशन

आश्वासन के चार महीने बाद भी कार्रवाई शून्य उजियारपुर : प्रखंड क्षेत्र मे विद्युत समस्याओं से आम लोगों को निजात दिलवाने के लिये छात्र संगठन आइसा कार्यकर्ताआें ने चंदन कुमार बंटी के नेतृत्व में शुक्रवार से विद्युत कार्यालय उजियारपुर में अनशन शुरू कर दिया है. सात सूत्री मांगाें को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर गंगा प्रसाद […]

आश्वासन के चार महीने बाद भी कार्रवाई शून्य

उजियारपुर : प्रखंड क्षेत्र मे विद्युत समस्याओं से आम लोगों को निजात दिलवाने के लिये छात्र संगठन आइसा कार्यकर्ताआें ने चंदन कुमार बंटी के नेतृत्व में शुक्रवार से विद्युत कार्यालय उजियारपुर में अनशन शुरू कर दिया है. सात सूत्री मांगाें को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर गंगा प्रसाद पासवान व राज कुमार पोद्दार बैठे हैं. अनशनकारियों की मुख्य मांगों में बाबू लाल चौक स्थित खराब ट्रांसफार्मर अविलंब बदलने, गावपुर पंचायत के कुम्हार टोली,
मुस्लिम टोली, कोरबद्दा पतैली सहित अन्य जगहों पर खराब ट्रांसफार्मर को बदलने, फर्जी बिल व अधिक अवैध वसूली पर रोक लगाने व विभागीय लापरवाही पर रोक लगाने आदि शामिल हैं. कार्यकर्ताओं ने कहा है कि 16 फरवरी 2016 को भी छात्र संगठन आइसा के नेतृत्व मे विद्युत कार्यालय उजियारपुर के समक्ष अनिश्चितकालीन अनशन किया गया था.
जिसमें विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा पन्द्रह दिनों के अंदर सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया गया था. कार्यकर्ताओं ने कहा है कि चार महीने बीतने के बावजूद अब तक इस दिशा में कार्रवाई नहीं होने से दोबारे अनशन पर बैठने का निर्णय लिया गया है. अब जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होगी अनशन जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >