बाइक स्टैंड बंद, अवैध रूप से चल रहा टैक्सी स्टैंड

समस्तीपुर : स्थानीय स्टेशन स्थित टैक्सी स्टैंड की निविदा समाप्त हो जाने के बावजूद उसका संचालन जारी है, जबकि बाइक स्टैंड की निविदा समाप्त होते ही उसमे ताला जड़ दिया गया. रेलवे अधिकारियों की इस कार्यशैली की चर्चा रेलवे क्षेत्र में जोरों पर है. रेलवे को इससे राजस्व की हानि हो रही है. इस बाबत […]

समस्तीपुर : स्थानीय स्टेशन स्थित टैक्सी स्टैंड की निविदा समाप्त हो जाने के बावजूद उसका संचालन जारी है, जबकि बाइक स्टैंड की निविदा समाप्त होते ही उसमे ताला जड़ दिया गया. रेलवे अधिकारियों की इस कार्यशैली की चर्चा रेलवे क्षेत्र में जोरों पर है. रेलवे को इससे राजस्व की हानि हो रही है. इस बाबत पूछे जाने पर मंडल सुरक्षा आयुक्त विजय प्रकाश पंडित ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी. अगर स्टैंड अवैध रूप से चल रहा है तो उसे बंद कराया जायेगा.

जानकारी अनुसार, समस्तीपुर स्टेशन के बाइक स्टैंड की निविदा गत दो मई को खत्म हुई है. नयी निविदा नहीं होने से रेलवे ने संवेदक से जगह खाली करा गया है, जबकि एक मई को स्टेशन के टैक्सी स्टैंड की निविदा खत्म हुई. कोटेशन के आधार पर निविदा लेने वाले संवेदक ने अबतक निविदा राशि जमा नहीं की है. बावजूद टैक्सी स्टैंड का संचालन चर्चा का विषय बना हुआ है. स्टैंड में अवैध रूप से वाहनों की कतार लगी रहती है.
एक व्यक्ति द्वारा स्टेशन परिसर में घुसने वाले चार चक्का वाहनों से कर वसूल रहे हैं. लेकिन राशि रेलवे के खाते में जमा नहीं हो रही है, जिससे रेलवे को राजस्व की क्षति हो रही है.
एक मई को टैक्सी व दो मई को खत्म हुई थी बाइक स्टैंड की निविदा
बाइक स्टैंड बंद होने से परेशान हैं यात्री
आरपीएफ कमांडेंट ने कहा, नहीं चलेगा अवैध स्टैंड, होगी मामले की जांच
बोले रेलवे अधिकारी
कोटेशन के आधार पर तीन महीने की निविदा अलर्ट की गयी है. संवेदक ने राशि जमा कर दी है. अब स्टैंड अवैध नहीं रहा.
बीएन पर वर्मा, सीनियर डीसीएम, समस्तीपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >