समस्तीपुर : रेल एसपी वीरेंद्र नारायण झा ने कहा है कि कांडों के अनुसंधान में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी.कांडों के दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर अनुसंधानक पर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि जहर खोरी, शराब बरामदी व ट्रेन डकैती के मामलों का जल्द से जल्द अनुसंधान कर आरोपितों को गिरफ्तार करें.
रेल एसपी शनिवार को समस्तीपुर रेल अनुमंडल के थानों के कांडों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान उन्होंने आरोपितों को वारंट निकाल कर गिरफ्तार करने, फरारी की स्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने का निर्देश. बैठक के दौरान पुलिस अनुमंडल के समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी,जयनगर व हसनपुर थाने के प्रभारियों व पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया. रेल एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को ट्रेन में शराब बरामदगी के विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया.
