चालक व बैंक मैनेजर के मोबाइल से खुलेगा राज

मामला कैनरा बैंक के 15 लाख रुपये लूट का पुलिस ने चार और संदिग्धों को लिया हिरासत में वाहन चालक के बयान पर पुलिस को है शक समस्तीपुर : कैनरा बैंक के 15 लाख रुपये लूट मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस बैंक मैनेजर व वाहन मालिक सह चालक के मोबाइल का कॉल […]

मामला कैनरा बैंक के 15 लाख रुपये लूट का

पुलिस ने चार और संदिग्धों को लिया हिरासत में
वाहन चालक के बयान पर पुलिस को है शक
समस्तीपुर : कैनरा बैंक के 15 लाख रुपये लूट मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस बैंक मैनेजर व वाहन मालिक सह चालक के मोबाइल का कॉल डिटेल लेने में जुट गयी है. जांच के दौरान पुलिस को कई सुराग मिले हैं, जिसको सूत्र मान कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि बहुत जल्द मामले का खुलासा हो जायेगा. इधर, घटना के तीन दिन गुजर जाने के बाद भी पुलिस को कोई खास सफलता नहीं मिली है.
पुलिस ने चार और संदिग्ध को हिरासत में मिला है. सदर डीएसपी मो तनवीर अहमद ने बताया कि पुलिस अपराधियों के करीब पहुंच गयी है. लेकिन पुलिस का उद्देश्य सिर्फ अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि लूट की राशि बरामद करना भी है. इस लिए पुलिस फूंक-फूंक कर इस कांड में कदम बढ़ा रही है.
लूटकांड में पुलिस वाहन मालिक और बैंक मैनेजर के मोबाइल का कॉल डिटेल जुटा रही है. इससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि घटना के कुछ दिन पूर्व से चालक सह वाहन मालिक ने किन-किन लोगों से बात की है. घटना से पूर्व व बाद में किससे बात की. बात करने वालों में कोई अपराधी प्रवृत्ति का तो नहीं है. सूत्रों की माने तो जांच के दौरान पुलिस को कुछ सुराग मिला है, जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
मुखिया प्रत्याशी को देनी थी बड़ी रकम
सूत्रों पर भरोसा करें तो एक मुखिया प्रत्याशी को बड़ी रकम देनी थी, जिसके लिए मैनेजर मुख्य शाखा से रुपये लेकर आ रहे थे. संभव उक्त प्रत्याशी द्वारा रुपये छुराने की भनक अपराधी प्रवृति के लोगों को मिल गयी हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >