प्रिंसिपल के भाई ने राॅड व डंडे से 10वीं के छात्र को पीटा

छात्र के बयान पर नगर थाने में दर्ज की गयी प्राथमिकी समस्तीपुर : शहर के बंगाली टोला स्थित सेंटपॉल स्कूल के प्रिंसिपल अलफ्रेंड पॉल के भाई जार्ज पॉल ने सोमवार को विद्यालय के दसवीं कक्षा में पढ़नेवाले छात्र आफताव खान की जम कर पिटाई कर दी. स्कूल के लौटने के बाद अभिभावक ने छात्र का […]

छात्र के बयान पर नगर थाने में दर्ज की गयी प्राथमिकी
समस्तीपुर : शहर के बंगाली टोला स्थित सेंटपॉल स्कूल के प्रिंसिपल अलफ्रेंड पॉल के भाई जार्ज पॉल ने सोमवार को विद्यालय के दसवीं कक्षा में पढ़नेवाले छात्र आफताव खान की जम कर पिटाई कर दी. स्कूल के लौटने के बाद अभिभावक ने छात्र का इलाज सदर अस्पताल में कराया़ इस मामले की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी गयी है. घटना के संबंध में छात्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने नाना के घर शहर के बहादुरपुर में रह कर बंगाली टोला स्थित सेंटपॉल स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है.
सोमवार को वह विद्यालय गया था. क्लास लीजर होने के कारण वह अपनी कक्षा के कुछ सहपाठियों के साथ विद्यालय परिसर में बातचीत कर रहा था. कुछ देर के बाद प्रिंसिपल के भाई कक्षा में पहुंचे और परिसर में बातचीत करनेवाले छात्रों को बाहर बुलाया. आरोप है कि प्रिंसपल के भाई ने रॉड और मोटे डंडे से जम कर पिटाई कर दी. इससे उसकी पीठ और शरीर के कई अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आयी हैं.
प्रिंसिपल अलफ्रेंड पॉल ने बताया कि विद्यालय के दो छात्र आफताव व प्रकाश आपस में मारपीट कर रहे थे, जिसे छुड़ाने उनका भाई कक्षा में गया था. इसी दौरान उनके भाई ने छात्र को मारा है. घटना दुखद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >