दुस्साहस. बंगाली टोला स्थित सेंटपॉल स्कूल की घटना, िदखायी दबंगई
समस्तीपुर : शहर के बंगाली टोला स्थित सेंटपॉल स्कूल के प्रिंसपल अलफ्रेंड पॉल के भाई जार्ज पॉल ने सोमवार को विद्यालय के दसवीं कक्षा में पढने वाले छात्र बहादुर का रहने वाला आफताव खान की जमकर पिटाई कर दी. जख्मी अवस्था में वापस लौटे छात्र के अभिभावक ने सदर अस्पताल में उसका इलाज कराया. साथ ही घटना के बावत नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
घटना के संबंध में छात्र ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि वह अपने नाना के घर शहर के बहादुरपुर में रह कर बंगाली टोला स्थित सेंटपॉल स्कूल में पढाई कर रहा है. इस वर्ष वह दसवीं कक्षा का छात्र है. अन्य दिनों की भांति ही सोमवार को वह विद्यालय गया था. इसी क्रम में क्लास लीजर होने के कारण वह अपने कक्षा के कुछ सहपाठियों के साथ विद्यालय परिसर में बातचीत कर रहा था. कुछ देर के बाद प्रिंसपल के भाई कक्षा में पहुंचे और परिसर में बातचीत करने वाले छात्रों को बाहर बुलाया. आरोप है कि प्रिंसपल के भाई ने उसकी रॉड और मोटे डंडे से जमकर पिटाई कर दी. जिससे उसकी पीठ और शरीर के कई अन्य हिस्सों में गहरी चोटें आयी है.
