समस्तीपुर : मतदान के दौरान स्थानीय पंचायत के बूथ संख्या 126 पर तैनात दारोगा सुरेश प्रसाद यादव व पुण्य प्रताप सिंह के मतदाताओं से बैलेट पेपर छीन मुहर लगाने की बात सामने आयी है. मतदाताओं ने इस पर विरोध जताया, तो पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण मो. सज्जम आलम की पिटाई कर दी. इसकी खबर मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और आरोपित पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया. इसके कारण बूथ
समस्तीपुर में दारोगा लगा रहा था मुहर, ग्रामीणों ने बनाया बंधक
समस्तीपुर : मतदान के दौरान स्थानीय पंचायत के बूथ संख्या 126 पर तैनात दारोगा सुरेश प्रसाद यादव व पुण्य प्रताप सिंह के मतदाताओं से बैलेट पेपर छीन मुहर लगाने की बात सामने आयी है. मतदाताओं ने इस पर विरोध जताया, तो पुलिसकर्मियों ने ग्रामीण मो. सज्जम आलम की पिटाई कर दी. इसकी खबर मिलते ही […]

समस्तीपुर में दारोगा
पर स्थिति विस्फोटक हो गयी. कुछ ग्रामीण थाने पर पहुंच कर आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गये.
मौके पर पहुंचे एडीएम गौतम पासवान, डीएसपी रवीश कुमार, बिथान थानाध्यक्ष रणजीत कुमार समेत कई अधिकारियों ने लोगों को समझाया, लेकिन ग्रामीण बूथ कैंसिल करने की मांग करने लगे. इसके बाद आरोपित के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया गया, जिसके बाद बूथ पर मतदान संपन्न हुआ. वोट डालने पहुंचे लोगों की मानें तो आरोपित दोनों पुलिसकर्मी वोट डालने पहुंचे मतदाताओं से बैलेट लेकर एक प्रत्याशी के पक्ष में मुहर लगा दे रहे थे. मो. सज्जम ने विरोध जताया, तो पुलिसकर्मी मारपीट करने लगे.
चेहरा दिखाने को लेकर विवाद
इधर, सोहमा के बरदौनी गांव स्थित बूथ संख्या 80 पर मतदान के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच झड़प हो गयी. इससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. बताया जाता है कि एक खास वर्ग की महिला मतदाताओं को चेहरा दिखाने के लिए कहा गया. इसी बात को लेकर मतदान केंद्र पर विवाद शुरू हो गया. हालांकि चुनावकर्मियों ने मामला शांत करा लिया.
उत्तर बिहार में यहां झड़प
मोतिहारी के पकड़ीदयाल में गोली चली, एक व्यक्ति घायल, मारपीट में मुखिया प्रत्याशी का सिर फूटा
समस्तीपुर हसनपुर प्रखंड की दुधपुरा पंचायत में दो गुट भिड़े
समस्तीपुर के बरदौनी गांव में प्रत्याशी समर्थकों में झड़प
मुजफ्फरपुर के मीनापुर में बूथ लूटने की कोशिश, पीठासीन अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट को पीटा
मधुबनी के राजनगर में वोट डालने जा रही महिला को पुलिस ने पीटा