ताड़ का पेड़ गिरा,तीन घर धराशायी

खानपुर : थाना क्षेत्र के खंझापुर गांव में गुरूवार को एक ताड़ का पेड घर पर ही जा गिरा,जिससे तीन घर धराशायी हो गया.हालांकि किसी प्रकार के जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है.जानकारी के अनुसार दोपहर में तेज आंधी के दौरान एक ताड़ का पेड गिर गया.पेड़ के ईद-गिर्द पांच घर धराशायी हो गया.जिसमे […]

खानपुर : थाना क्षेत्र के खंझापुर गांव में गुरूवार को एक ताड़ का पेड घर पर ही जा गिरा,जिससे तीन घर धराशायी हो गया.हालांकि किसी प्रकार के जान-माल की क्षति की सूचना नहीं है.जानकारी के अनुसार दोपहर में तेज आंधी के दौरान एक ताड़ का पेड गिर गया.पेड़ के ईद-गिर्द पांच घर धराशायी हो गया.जिसमे बालो महतो,सिंहेश्वर पंडित व राजेन्द्र पंडित का घर धराशायी हो गया.हालांकि सभी घर फुस के थे.बताया गया की जिस वक्त ये घटना घटी उस समय घर में कोई भी नहीं था.

लोगों का बताना है की रोसडा थाना के लक्ष्मीपुर में अगलगी की घटना देखने सभी चला गया था.लोगों का बताना है की ये तो भगवान् का शुक्र था की घटना के वक्त घर में कोई भी मौजूद नहीं था.अन्यथा एक बडी अनहोनी घटना हो सकती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >