महिला हेल्पलाइन में पत्नी को पीटा

समस्तीपुर : शहर के महिला हेल्प लाइन में शनिवार को काउंसेलिंग के दौरान एक युवक ने अपनी पत्नी को पीट डाला. मौके पर मौजूद हेल्प लाइन कर्मियों ने युवक को पकड़ कर नगर थाने के हवाले कर दिया. पकड़ा गया युवक असिनपुर धुरलक निवासी दीपक कुमार बताया जाता है. नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने महिला […]

समस्तीपुर : शहर के महिला हेल्प लाइन में शनिवार को काउंसेलिंग के दौरान एक युवक ने अपनी पत्नी को पीट डाला. मौके पर मौजूद हेल्प लाइन कर्मियों ने युवक को पकड़ कर नगर थाने के हवाले कर दिया. पकड़ा गया युवक असिनपुर धुरलक निवासी दीपक कुमार बताया जाता है. नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने महिला हेल्प लाइन के कर्मी की लिखित शिकायत पर मामले की जांच शुरू की है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक का अपनी पत्नी के साथ करीब एक साल से विवाद चल रहा है. इसको लेकर पीड़ित महिला ने हेल्प लाइन में शिकायत दर्ज करायी थी. इसी बीच शनिवार को पति पत्नी को काउंसेलिंग कर समझाने के लिए बुलाया गया था.
जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी. जब तक काउंसेलर उलझ रही बात को शांत कराने की चेष्टा करते तैस में आकर युवक ने पत्नी को पीट दिया. जिसके बाद स्थिति और भी विस्फोटक हो गयी.
युवक के इस व्यवहार पर उसकी पत्नी ने खासी नाराजगी जतायी. साथ ही इसकी शिकायत दर्ज कराने को लेकर महिला थाने पहुंची. पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है. जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >