पीड़ितों में बांटी गयी राहत सामग्री
उजियारपुर : ग्रामीणों के सहयोग से थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने गावपुर पंचायत के वार्ड 6 व 7 के अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. इसमें बरतन, आटा, चावल व अन्य सामग्री शामिल है. मौके पर रहे विद्यानंद सिंह, परमानंद सिंह, लंगट सिंह,अजय कुमार, रुप नारायण सिंह, युगल सिंह, बैधनाथ सिंह, राजेश कुमार आदि. […]
उजियारपुर : ग्रामीणों के सहयोग से थानाध्यक्ष मधुरेंद्र किशोर ने गावपुर पंचायत के वार्ड 6 व 7 के अग्निपीड़ितों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया. इसमें बरतन, आटा, चावल व अन्य सामग्री शामिल है. मौके पर रहे विद्यानंद सिंह, परमानंद सिंह, लंगट सिंह,अजय कुमार, रुप नारायण सिंह, युगल सिंह, बैधनाथ सिंह, राजेश कुमार आदि.
बताते चलें कि रविवार की दोपहर अचानक उठी आग की लपट ने देखते ही देखते करीब पांच दर्जन आशियाने को राख में तब्दील कर दिया था. इसमें लाखों रुपये मूल्य के सामान की क्षति हुई. पीड़ितों से मिलने पहुंचे स्थानीय विधायक सह बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री आलोक कुमार मेहता ने सरकारी स्तर पर हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया है.
इस घटना से कई लोगों के अरमान दफन हो गये. बताते हैं कि रामचन्द्र दास, विनोद कापर,सीताराम कापर के यहां लगन होने वाली थी. इसके लिये सभी तैयारियां पूरी भी कर ली गयी थी. लेकिन भगवान को मंजूर नहीं था.
सरायरंजन : लगमा गांव के 277 अग्नि पीडि़त परिवार को प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए पन्नी में नाकाफी साबित हो रहा है. लालबहादुर राय समेत अन्य पीड़ितों का कहना है कि 12 अप्रैल के इस काले दिन को इस जिंदगी से भुलाना मुश्किल है. घटहो ओपी क्षेत्र के मूसापुर पंचायत अंतर्गत लगमा गांव में 12 अप्रैल की सुबह भीषण अगलगी हुई. जिसमें 277 घर एवं सौ एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर खाक हो गये.
बीडीओ अभिजीत चौधरी, सीओ रामेश्वर राम, घटहो ओपी प्रभारी राजीव कुमार आजाद एवं विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष इकबाल अहमद खां ने घटना स्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं. सरकारी स्तर से प्रभावित परिवारों के लिए रात में भोजन का भी व्यवस्था करायी गई थी. बुधवार को सरायरंजन सीओ रामेश्वर राम द्वारा सभी अग्निपीड़ित परिवारों को वस्त्र के लिए 18 सौ रुपये, दो हजार बरतन के लिए, तीन हजार रुपये नगद राशि एवं तीन हजार रुपये खाद्यान्न के लिए राशि उपलब्ध करायी गयी.