हर हाल में अपराध पर लगेगा अंकुश : एसपी

समस्तीपुर : नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने सोमवार को जिले का कमान संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद परिसदन में मीडिया से मुखातिब होते हुए इन्होंने अपने कार्यप्रणाली व प्राथमिकताओं को दर्शाया. एसपी ने कहा कि जिले को अपराध मुक्त करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इन्होंने कहा कि हर हाल […]

समस्तीपुर : नव पदस्थापित पुलिस अधीक्षक नवल किशोर सिंह ने सोमवार को जिले का कमान संभाल लिया. पदभार ग्रहण करने के बाद परिसदन में मीडिया से मुखातिब होते हुए इन्होंने अपने कार्यप्रणाली व प्राथमिकताओं को दर्शाया.

एसपी ने कहा कि जिले को अपराध मुक्त करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होगी.
इन्होंने कहा कि हर हाल में अपराध पर अंकुश लगाया जायेगा. इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दास्त नहीं की जायेगी. एसपी ने इस मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को कहा कि किसी भी छोटी-बड़ी घटना की पूरी जानकारी मुझे मिलनी चाहिए. घटना की निश्पक्ष जांच होगी. दोषी को किसी भी हाल में बक्सा नहीं जाएगा.
बाद में एसपी ने मीडियाकर्मियों से भी सहयोग की अपील की. साध ही कहा कि किसी भी घटना के बाद अगर स्थानीय थाने की पुलिस उचित कार्रवाई नहीं करती है तो उसकी जानकारी मुझे दें.
इससे पूर्व परिसदन में एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर पुलिस जवानों ने स्वागत किया. इस अवसर पर एएसपी आमिर जावेद, प्रशिक्षु डीएसपी सोमनाथ प्रसाद, सदर डीएसपी मो. तनवीर अहमद, मेजर सह पुलिस निरीक्षक मिथिलेश कुमार, नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार, अंचल निरीक्षक अनिल कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >