रुपौली हाइस्कूल परिसर से सिर कटी लाश बरामद

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह रुपौली बुजूर्ग स्थित हाई स्कूल के मैदान के बगल में एक 35 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश नग्नावस्था में बरामद की गयी है. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को जब्त कर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम लिए भेज दिया. घटना के बावत ग्रामीणों […]

सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में शनिवार की अहले सुबह रुपौली बुजूर्ग स्थित हाई स्कूल के मैदान के बगल में एक 35 वर्षीय युवक की सिर कटी लाश नग्नावस्था में बरामद की गयी है.

पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को जब्त कर समस्तीपुर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम लिए भेज दिया. घटना के बावत ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब हमलोग शौच के लिए गये तो देखे कि बोरा में लपेटा हुआ कुछ रखा हुआ है, पास जाने पर बोरा से खून निकलता हुआ देख कर इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी. सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी. इसके बाद मुसरीघरारी पुलिस को इसकी सूचना दी गयी.
घटना के बारे में सुन मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राजा, एएसआइ धनंजय झा एवं लक्ष्मेश्वर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे. लोगों का कहना है कि शरीर पर धारदार हथियार से वार कर सिर को धर से अलग कर दिया गया है. गर्दन कटे रहने के कारण युवक के शव का शिनाख्त नहीं हो सका है.
वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. वैसे जिस तरह से बोरे से खून निकल रहा था इससे प्रतीत हो रहा था कि उसकी हत्या कुछ ही घंटे पहले हुई होगी. वैसे पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >