ग्रामीण क्षेत्रों में गश्त तेज करें

समस्तीपुर : सदर डीएसपी मो. तनवीर अहमद ने गुरुवार को क्राइम मीटिंग की. उन्होंने बैठक में शामिल समस्तीपुर अनुमंडल से जुड़े विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष निर्देश दिये. इसके लिए लगातार वाहन चेकिंग के साथ रात्रि गश्ती को तेज करने का आदेश […]

समस्तीपुर : सदर डीएसपी मो. तनवीर अहमद ने गुरुवार को क्राइम मीटिंग की. उन्होंने बैठक में शामिल समस्तीपुर अनुमंडल से जुड़े विभिन्न थानों के पुलिस पदाधिकारियों को पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष निर्देश दिये.

इसके लिए लगातार वाहन चेकिंग के साथ रात्रि गश्ती को तेज करने का आदेश दिया. साथ ही ग्रामीण इलाकों में खुफिया तरीके से पंचायत चुनाव के दौरान खलल डालने वाले तत्वों को चिह्नित करने को कहा. ताकि उनके उपर समय रहते कार्रवाई की जा सके. डीएसपी ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहने को कहा. इस क्रम में अवैध शराब की बिक्री को सख्ती से रोक लगाये जाने के लिए लगातार कदम उठाते रहने को कहा. बैठक में नगर थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार के अलावा कई अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे.
उन्होंने कहीं से भी शराब की बिक्री की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी. इसके साथ ही पंचायत चुनाव के दौरान किसी भी पुलिस पदाधिकारी की लापरवाही भरे कदम को गंभीरता से लेने की बात कही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >