आंदोलन तेज करने का सर्राफा व्यवसायियों ने लिया संकल्प

रोसड़ा : ज्वेलरी पर एक्साईज ड्यूटी लगाये जाने के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तैतीसवें दिन भी रोसड़ा सर्राफा मंडी पूरी तरह से बंद रहा़ सर्राफा व्यवसायी एवं कारीगर संघ की एक बैठक रविवार को स्थानीय भरतदास मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार ठाकुर एवं धर्मवीर ठाकुर ने […]

रोसड़ा : ज्वेलरी पर एक्साईज ड्यूटी लगाये जाने के विरोध में राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तैतीसवें दिन भी रोसड़ा सर्राफा मंडी पूरी तरह से बंद रहा़ सर्राफा व्यवसायी एवं कारीगर संघ की एक बैठक रविवार को स्थानीय भरतदास मंदिर परिसर में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार ठाकुर एवं धर्मवीर ठाकुर ने संयुक्त रूप से की़ बैठक में वक्ताओं ने कहा कि लम्बे समय से जारी इस आंदोलन से करीब एक हजार छोटे छोटे कारोबारी एवं कारिगरों की माली हालत दयनीय होती जा रही है़

बैठक में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री द्वारा यदि कोई सहमति नहीं बन पाती है तो करो या मरो की रणनीति अख्तियार करते हुए उग्र आंदोलन किया जाएगा़ वक्ताओं ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी को लेकर लंबे समय से जारी हड़ताल का असर न केवल बाजार पर पड़ा है

बल्कि यह भी अंदेशा हो रहा है कि इस कारण सोने चांदी के आभूशण का व्यापार बिल्कुल खत्म हो जाएगी़ इस काले कानून से इस व्यवसाय पर संकट छा गया है और छोटे-छोटे व्यवसायी और कारीगर पलायन की स्थिति में आ गये हैं. बैठक में चार अप्रैल को शहर में नंग धरंग प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया़ मौके पर महा सचिव मनोज ठाकुर आदि उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >