20 अप्रैल तक संपन्न हो मंडल अध्यक्ष का चुनाव

जिला कार्यसमिति की बैठक में लिये गये निर्णय समस्तीपुर : अगामी 20 अप्रैल तक भाजपा के सभी 41 मंडलों में मंडल अध्यक्ष का चुनाव का कार्य पूर्ण कर लेने का निर्णय जिला कार्यसमिति की बैठक मेंं लिया गया. ताजपुर रोड स्थित ऋषिराज होटल में जिला कार्यसमिति की बैठक हुयी. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील चौधरी ने […]

जिला कार्यसमिति की बैठक में लिये गये निर्णय

समस्तीपुर : अगामी 20 अप्रैल तक भाजपा के सभी 41 मंडलों में मंडल अध्यक्ष का चुनाव का कार्य पूर्ण कर लेने का निर्णय जिला कार्यसमिति की बैठक मेंं लिया गया. ताजपुर रोड स्थित ऋषिराज होटल में जिला कार्यसमिति की बैठक हुयी. अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुशील चौधरी ने की. संबोधित करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान पार्षद लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि संगठनात्मक विकास के लिये जिला के 23 मंडलों को 41 मंडल बनाया गया है. प्रत्येक 41 मंडल में सौ सौ सक्रिय सदस्य बनाना है.
केंद्रीय नेत्तृत्व ने सभी बूथों पर चार कार्यक्र म तय किये है. वहीं प्रदेश नेत्तृत्व ने दो कार्यक्रम तय किये है. छ अप्रैल को पार्टी की स्थापना दिवस मनायी जायेगी. तो 14 अप्रैल को भीमराव अंबेदकर जयंती समारोह मनायी जायेगी. वहीं 2 3जून को स्व. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस व 25 सितंबर को पंडित दिनदयाल उपाध्याय जयंती दल की ओर से मनायी जायेगी. 24 जनवरी 2017 को कर्पूरी ठाकुर जयंती इन सभी बूथों पर मनेगी. जिला अध्यक्ष सुशील चौधरी ने कहा कि हमारे सत्र का अंतिम जिला कार्यसमिति बैठक है और सभी जिला कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी व सभी मंडल अध्यक्षों को दोनों सत्र में साथ देने के लिये उन्होनें धन्यवाद दिया. इस अवसर पर प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी जगन्नाथ ठाकुर उपस्थित थे.
बैठक में योगेंद्र प्रसाद सिंह, विजय शर्मा, राजेश्वर ठाकुर,शशिकांत झा चुनचुन, दिनेश झा, कौशल सिंह, हरेराम झा, शशिधर झा, रामसागर सिंह कुशवाहा, अमरंेद्र सिंह, मनोज गुप्ता, अमित कुमार, मणि प्रसाद सिंह, कृष्णबालक , जवाहर सिंह, सुधीर सिंह, श्याम सिंह, प्रवीण सिंह, सुुमन कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >