स्कूल की दीवार पर परचा चिपका कर भवन उड़ाने की दी धमकी

दलसिंहसराय(समस्तीपुर) : अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आइएसआइएस के परचे से दलसिंहसराय में खौफ पैदा हो गया है. पुलिस गुरुवार की सुबह इन परचियों को उखाड़ थाने ले गयी. पुलिस इसे शरारती तत्वों की करतूत मान रही है. वैसे पुलिस ने स्थानीय युवक पंकज उर्फ रंजीत को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह […]

दलसिंहसराय(समस्तीपुर) : अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन आइएसआइएस के परचे से दलसिंहसराय में खौफ पैदा हो गया है. पुलिस गुरुवार की सुबह इन परचियों को उखाड़ थाने ले गयी. पुलिस इसे शरारती तत्वों की करतूत मान रही है. वैसे पुलिस ने स्थानीय युवक पंकज उर्फ रंजीत को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वाक से लौट रहे कुछ लोगों की नजर राजकीय प्राथमिक विद्यालय सरदारगंज के खंभे व बगल में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 184 के दीवार पर सटी परिचयों पर पड़ी. इसके बाद थाने से सादे लिबास में आये मुंशी ने तीनों परचों को उखाड़ दिया.

यह लिखा है पर्चियों पर : आइएस जिंदाबाद व सुप्रीम कोर्ट मुरदाबाद, यहां के बहुत से स्कूलों में बम फटने वाला है, यहां और बम फटना चाहिए, आइएस का साथी सरकार, सरकार चमथा गंगा घाट जैसी बातें परचे में लिखी गयी है़ं परचे में यहां के शिक्षा का कानून, आतंकवाद को खत्म करने का कानून व जमीन कानून को गलत बताया गया है.
आतंकी संगठन आइएसआइएस का नाम है परचे पर
परचे में कई संदेश, पुलिस उखाड़ ले गयी परची

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >