नगर परिषद का वित्तीय वर्ष खत्म होने के बचे एक दिन
समस्तीपुर : नगर परिषद की ओर से स्थायी समिति की बैठक बुधवार को सभाकक्ष में बुलाई गयी. इसमें कुल 6215890 रुपये की आय का बजट सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया. अध्यक्षता करते हुये नप अध्यक्ष अर्चना देवी ने कहा कि इससे शहर के विकास को तेज गति तो मिल सकेगी ही साथ ही कर्मचारियों के उन्नति का काम भी हो सकेगा.
इससे पहले पटल पर बजट प्रस्तुत करते हुये उन्होनें बताया कि वित्तीय वर्ष 16 व 17 में शहर के विकास व कल्याणकारी योजनाओं के लिये 109237903 रुपये की आवश्यकता पड़ेगी. इसपर अनुमानित व्यय 1084022013 का खर्च आयेगा. जिसमें लाइट की व्यवस्था करना, साफ सफाई ,उपस्करों की खरीदारी करना, कर्मचारियों के वेतन मद में आने वाले खर्च के लिये इस राशि की आवश्यकता पड़ेगी.
जिसपर सदस्यों ने ध्वनिमत से इसे पारित कर दिया. बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 15 व 16 के खत्म होने में सिर्फ एक ही दिन शेष बचा है. इस अवसर पर उपाध्यक्ष विश्वनाथ साह, इओ देवेंद्र सुमन, राकेश राज, पूनम कुमारी आदि उपस्थित थे.
