गंगेश्वर व गोपाल मंडल जदयू से हुए निलंबित

समस्तीपुर : जदयू ने अापत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में मंगलवार को अपने विधान पार्षद राणा गंगेश्वर सिंह व विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को पार्टी से निलंबित कर दिया है. बिहार दिवस के मौके पर मंगलवार को समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधान पार्षद राणा गंगेश्वर ने राष्ट्रगान पर सवाल उठाये थे. उन्होंने […]

समस्तीपुर : जदयू ने अापत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में मंगलवार को अपने विधान पार्षद राणा गंगेश्वर सिंह व विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल को पार्टी से निलंबित कर दिया है. बिहार दिवस के मौके पर मंगलवार को समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम में विधान पार्षद राणा गंगेश्वर ने राष्ट्रगान पर सवाल उठाये थे. उन्होंने कहा, जन गण मन अधिनायक जय हे.. कैसे राष्ट्रगान हो गया. इससे ऐसा लगता है कि हम गुलामी की तारीफ कर रहे हैं.

उन्होंने राष्ट्रगान को वापस करने की मांग की. कहा कि इस गान से ऐसा लग लगता है कि जिन्होंने हम पर शासन किया, उनका हम गुणगान कर रहे हैं. इसपर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने काफी हांगामा किया. नगर विकास मंत्री महेश्वर हजारी के माफी मांगने पर मामला शांत हुआ. राणा गंगेश्वर लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा से अलग होकर जदयू में शामिल हुए थे. इधर, भागलपुर जिले की गोपालपुर सीट से पांचवीं बार निर्वाचित गोपाल मंडल को अनिश्चित काल तक के लिए जदयू से निलंबित किया गया है. उन्हें नोटिस भी जारी किया गया है. गोपाल इसके

गंगेश्वर व गोपाल
पहले भी अमर्यादित टिप्पणी के लिए चर्चा में रहे हैं. रविवार रात नवगछिया में एक कवि सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मैं हत्या की राजनीति से अपने को रोक नहीं पाऊंगा. साथ शराबबंदी के निर्णय को गलत करार दिया था. उनके इस बयान को पार्टी ने काफी गंभीरता से लिया. मंगलवार को पार्टी की कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए. कोर कमेटी ने गोपाल मंडल को तत्काल बाहर का रास्ता दिखाने का निर्णय लिया.
पार्टी प्रवक्ता डाॅ अजय आलोक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इस तरह के बयान को पार्टी कभी बरदाश्त नहीं करेगी. उन्होंने बताया कि बैठक में विधान पार्षद राणा गंगेश्वर को राष्ट्रगान का विरोध करने के एवज में पार्टी से निलंबित किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >