वारिसनगर ( समस्तीपुर ) : मथुरापुर ओपी क्षेत्र के मथुरापुर में एक लाख रुपए दहेज नहीं देने पर एक महिला को पति, देवर व गोतनी ने गला दबाकर हत्या कर दिया है . इस संबंध में मृतका के पिता वैशाली जिला के महनार थाना अंतर्गत शाहपुर निवासी कलेश्वर प्रसाद सिंह ने प्राथमिकी थाने में दर्ज करायी है .
इनका बताना है कि वर्ष 2013 में इनकी पुत्री की शादी रोसड़ा थाना क्षेत्र के रानीपरती निवासी सुभाष सिंह के पुत्र प्रकाश कुमार के साथ हुई थी . शादी के बाद दामाद के छोटे भाई श्याम सिंह उर्फ पेन्टर द्वारा एक लाख रुपए की मांग को लेकर बराबर पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था .
