समस्तीपुर : मंडल रेल प्रबंधक सुधांशु शर्मा ने बुधवार को रेल ट्रैक और आवासीय भवनों का जायजा लिया. इस क्रम में उन्होंने अटेरन चौक स्थित सड़क पर भी निगाह डाली. सुबह करीब पौने दस बजे डीआरएम अपने वाहन से अटरेन चौक पहुंचे. उनके साथ रेल मंडल के कई पदाधिकारी भी थे. वाहन से उतर कर अटेरन चौक की सड़क चौड़ीकरण को लेकर चर्चा करते सुने गये. इसमें आड़े आने वाले रेल गुमटी को थोड़ा आगे बढ़ाने पर भी राय मशाविरा की.
हालांकि आधिकारिक रूप से उन्होंने न तो मीडिया से बात की और न ही कोई जानकारी ही दी. इसके बाद डीआरएम माधुरी चौक के पास आकर पुल के केविन तक पहुंचे. यहां जीर्णशीर्ण पुल पर निगाहें डालते हुए पदाधिकारियों के साथ चर्चा करने में जुटे रहे. मौके पर डीएन तिवारी, एटीएन एके मिश्रा, आइडब्ल्यू एसएन झा, विकासचंद्र दत्ता समेत कई अन्य थे.
