समस्तीपुर : अपराधियों ने मंगलवार को शहर में जमकर तांडव मचाया. बीएड कॉलेज के पास सरेशाम दो युवकों को गोली मार दी. दहशत फैलाने के लिए 10-15 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की. इसके बाद रेलवे लाइन पार कर आराम से निकल गये. इधर, घटना के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोग ताजपुर-समस्तीपुर मुख्य पथ पर टायर जला कर जाम कर दिया.
समस्तीपुर में बीएड कॉलेज के पास दो को मारी गोली
समस्तीपुर : अपराधियों ने मंगलवार को शहर में जमकर तांडव मचाया. बीएड कॉलेज के पास सरेशाम दो युवकों को गोली मार दी. दहशत फैलाने के लिए 10-15 राउंड अंधाधुंध फायरिंग की. इसके बाद रेलवे लाइन पार कर आराम से निकल गये. इधर, घटना के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. लोग […]

अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग पर घंटों अड़े रहे.
मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी मो. तनवीर आलम समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा. बाद में सदर एसडीओ कुमार देवेंद्र प्रज्जवल के 24 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया. घायल युवकों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अमीर गंज धर्मपुर निवासी रमेश पासवान का पुत्र राजा पासवान (20) व राज कुमार (19) हैं. दोनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भरती कराया गया है.