उचक्का गिरोह के तीन धराये

सभी पश्चिम चंपारण के निवासी गिरोह के दो सदस्य भागने में सफल सुगौली : रेल पुलिस ने उच्चका गिरोह के तीन लोगों को गुरुवार की शाम में धर दबोचा. जबकि गिरोह के दो लोग भागने में सफल रहे. इसको लेकर रेल थाना कांड संख्या 9/16 के तहत तीन नामजद व दो अज्ञात सहित पांच लोगों […]

सभी पश्चिम चंपारण के निवासी

गिरोह के दो सदस्य भागने में सफल
सुगौली : रेल पुलिस ने उच्चका गिरोह के तीन लोगों को गुरुवार की शाम में धर दबोचा. जबकि गिरोह के दो लोग भागने में सफल रहे. इसको लेकर रेल थाना कांड संख्या 9/16 के तहत तीन नामजद व दो अज्ञात सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है. पकड़े गये तीन लोगों को रेल पुलिस ने शुक्रवार को जेल भेज दिया. इस मामले में संग्रामपुर थाना के इंद्रगाछी निवासी प्रभू महतो के पुत्र देवलाल महतो ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसके अनुसार व देहरारून से कमाकर गुरुवार को 55016 ट्रेन से सुगौली उतरा, जहां से वह खाना खाने के लिए स्टेशन से बाहर निकला. ट्रेन में सफर कर रहे घात लगाये उचक्कों ने नजदीकी बढ़ाकर खाना खाने के बहाने साथ हो लिए. रेल परिसर के बाहर दोनों सदस्यों ने रूमाल में ऊपर से रुपये व अंदर से कागज लपेटे गड्डी को गिरा दी, जिसे उठाने के लिए गिरोह के सदस्य ने पीड़ित को मोटी रकम का लालच दिखाकर कहा कि हमदोनों आधा-आधा बांट लेंगे.
साथ ही पहले से खड़े गिरोह के सदस्य को तीन सौ रुपये दिला वहां से निकाल दिया. फिर पीड़ित के साथ गिरोह का एक सदस्य बहलाकर रेल क्वार्टर दुर्गा मंदिर के पास ले गया और पीड़ित से पांच हजार रुपये झपट कर दो नंबर प्लेटफॉर्म की ओर भाग गया. शोरगुल करने पर प्लेटफार्म पर मौजूद लोगों द्वारा तीन को पकड़ लिया गया, जबकि दो भागने में सफल रहा. पकड़े गये उच्चकों में पश्चिमी चंपारण के रामनगर थाना के सुंदर नगर निवासी दीप डोम, राहुल डोम और दीपक कुमार डोम शामिल है. इसकी पुष्टि रेल थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा ने करते हुए बताया कि भागे उच्चकों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >