बिहार दिवस पर दुल्हन की तरह सजेंगे सरकारी भवन
समस्तीपुर : होली के नजदीक रहने के कारण इस बार बिहार दिवस पर इसकी छटा दिखने के लिये लोगों को मिलेगी. जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बिहार दिवस को लेकर बिहार स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में इस बार होली की छटा बिहार दिवस के कार्यक्रमों में शामिल करने केे लिये कहा है. […]
समस्तीपुर : होली के नजदीक रहने के कारण इस बार बिहार दिवस पर इसकी छटा दिखने के लिये लोगों को मिलेगी. जिलाधिकारी प्रणव कुमार ने बिहार दिवस को लेकर बिहार स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में इस बार होली की छटा बिहार दिवस के कार्यक्रमों में शामिल करने केे लिये कहा है. समाहरणालय सभाकक्ष में पदाधिकारियों को उन्होनें 19 मार्च तक सभी तैयारियां पूर्ण कर लेने को कहा. जिससे हर्षोउल्लास व धूमधाम से इसे मनाया जा सकेगें.
बैठक में सभी सरकारी भवनों को सजाने के लिये कहा गया. होली को देखते हुये इस बार बिहार दिवस का एक दिवसीय कार्यक्रम होगा.
कार्यक्रम वार तैयारियों की रूप रेखा के लिये पदाधिकारियों को जबाबदेही सौंपी गयी. साथ ही तय समय में तैयारिंया पुर्ण कर लेने का आदेश दिया गया. बिहार दिवस का आगाज साइकिल रेस से होगा. कुश्ती व घौड़दौड़ प्रतियोगिता के लिये सदर अनुमंडल पदाधिकारी को जिम्मेवारी दी गयी. क्विज प्रतियोगिता की जबाबदेही अपर समाहर्त्ता किशोर कुमार को सौंपी गयी. इसी तरह कुकरी प्रतियोगिता की जिम्मेवारी मोना झा को सौंपी गयी. इस अवसर पर उपविकास आयुक्त अफजालुर रहमान, सदर अनुमंडल पदाधिकारी देवेंद्र प्र्रज्जवल,अपर समाहर्त्ता संजय कुमार उपाध्याय, डीपीआरओ प्रमोद कुमार सहित सभी विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.
पटेल मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम
बिहार दिवस के सभी मुख्य कार्यक्रम पटेल मैदान में आयोजित किये जायेगें. दिवस की सुबह साइकिल रेस से आगाज किया जायेगा. इसके बाद 10.30 बजे कार्यक्रम का उदघाटन किया जायेगा. इस बार के उदघाटन में बिहार दिवस के लिखे नारे के साथ गुब्बारे उड़ाकर शुरुआत होगी. प्रतियोगिताओं में लोगों को अपना हुनर दिखाने के लिये भी मौका मिलेगा. इसके लिये रंगोली, मेहेंदी, कुकरी,म्युजिकल चेयर,हेल्थी बेबी प्रतियोगिता, क्विज,घौड़दौड़ व कुशती प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. बैठक में तैराकी प्रतियोगिता के अयोजन का भी विषय उठा.
जिसपर गंडक में पानी के सतह की जांच के आधार पर निर्णय करने की बात कही गयी. जिलाधिकारी ने रक्तदान शिविर लगाने के लिये सदर अस्पताल को छोड़कर अन्यत्र जगह का चयन करने का आदेश दिया. वहीं संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम व हास्य कवि सम्मेलन की व्यवस्था करने का भी निर्णय हुआ.