सड़क पर उतरे व्यवसायी

बिथान बाजार की चार दुकानों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. इसमें उमा शंकर जयपुरिया की किराना दुकान, सपना भारत ग्रामीण गैस एजेंसी, राजेंद्र इंटरप्राइजेज व विमल कृषि केंद्र शामिल हैं. इस मामले में पुलिस कमल मुखिया को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. बिथान : स्थानीय बाजार में बुधवार की रात्रि एक साथ […]

बिथान बाजार की चार दुकानों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. इसमें उमा शंकर जयपुरिया की किराना दुकान, सपना भारत ग्रामीण गैस एजेंसी, राजेंद्र इंटरप्राइजेज व विमल कृषि केंद्र शामिल हैं. इस मामले में पुलिस कमल मुखिया को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.

बिथान : स्थानीय बाजार में बुधवार की रात्रि एक साथ चार दुकानों में हुई चोरी की घटना को लेकर व्यवसायियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर बिथान-हसनपुर मुख्य पथ को घंटों जाम कर दिया. सड़क जाम कर रहे व्यवसायी चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार करने, घटना स्थल की जांच के लिए डॉग स्क्वायड को बुलाने, रात्रि में पुलिस गश्ती तेज करने व व्यवसायी को अपनी सुरक्षा के लिए हथियार का लाइसेंस देने की मांग पर अड़े थे.

घंटों जाम रहने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. दोपहर डीएसपी मृत्युंजय चौधरी, इंस्पेक्टर विश्वनाथ पंडित व थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने प्रशासन की ओर से इस मामले में अब तक उठाये गये कदम से अवगत कराते हुए इस घटना में शामिल अपराधियों की शिनाख्त कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, रात्रि में पुलिस गश्ती तेज करने का भरोसा देने के बाद व्यवसायियों ने जाम समाप्त कर दिया.

बता दें कि बुधवार की रात्रि में अपराधियों ने उमा शंकर जयपुरिया की किराना दुकान के किवाड़ में लगे कई ताले तोड़ कर चोरी की घटना का अंजाम दिया. वहीं सपना भारत ग्रामीण गैस एजेंसी, राजेंद्र इंटरप्राइजेज व विमल कृषि केंद्र के शटर तोड़ कर दुकान में रखे लाखों रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया है.
दोपहर करीब तीन बजे डॉग स्क्वायड की टीम घटनास्थल पर पहुंच कर जांच करने में जुट गयी है. इस संबंध में डीएसपी श्री चौधरी ने बताया कि पुलिस ने घटना को लेकर तत्परता दिखाते हुए संदेह के आधार पर बिथान गांव निवासी कमल मुखिया को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष को पीड़ितों से आवेदन लेकर घटना की प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >