समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के गांधी चौक दरगाह रोड स्थित मेहता इलेक्ट्रॉनिक के मालिक सह थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव निवासी मुकेश कुमार का सोमवार की देर शाम अपराधियों ने अगवा कर लिया. घटना के वक्त वह दुकान से घर जाने की तैयारी में थे. प्राथमिकी के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है़
20 वर्षों के बाद मिली आरोपितों को सजा : बिहारशरीफ. जिला न्यायालय के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी स्वर्ण प्रभात ने आरोपितों जतन यादव, कोसो यादव, अनुज व मनोज यादव पर लगाये गये आरोप को सही पाते हुए 20 वर्ष बाद हुए फैसले में दो वर्ष सश्रम कारावास व प्रत्येक काे 10-10 हजार जुर्माना अदा करने की सजा दी. जुर्माने की राशि अदा नहीं करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा.
