वारदात. सोमवार की रात अपराधियों ने व्यवसायी को मारी गोली

लूटपाट के दौरान मारी गोली मोबाइल कंपनी के वितरक को सोमवार की देर रात अपराधियों ने गोली मार दी थी. घायल व्यवसायी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. उधर, डीएसपी ने मौके से दो खोखे व एक कारतूस बरामद किया है. समस्तीपुर : शहर के विवेक विहार मोहल्ला में सोमवार की देर रात […]

लूटपाट के दौरान मारी गोली

मोबाइल कंपनी के वितरक को सोमवार की देर रात अपराधियों ने गोली मार दी थी. घायल व्यवसायी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. उधर, डीएसपी ने मौके से दो खोखे व एक कारतूस बरामद किया है.
समस्तीपुर : शहर के विवेक विहार मोहल्ला में सोमवार की देर रात अपराधियों की गोली के शिकार बने निजी मोबाइल कंपनी के वितरक से अपराधियों ने लूटपाट भी की थी. इसका खुलासा परिजनों ने किया है. वैसे व्यवसायी के होश में आने के बाद ही लूटी गयी राशि का सही पता लग सकेगा. जख्मी व्यवसायी का शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.
इधर, घटना के बाद देर रात सदर डीएसपी मो तनवीर ने घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने राशि लूटे जाने से इंकार करते हुए बताया कि अजय पर पूर्व में भी तीन बार हमले हुए हैं, लेकिन इसकी सूचना उसने पुलिस को नहीं दी है. पुलिस ने घटना स्थल के पास से दो खोखे व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है. दूसरी ओर घटना को लेकर मुफस्सिल व नगर थाना के बीच जिच बढ़ गयी है. जहां नगर पुलिस घटना को मुुफस्सिल क्षेत्र में बता रही है, वहीं मुुफस्सिल का कहना है कि यह नगर थाना के अधीन है. काफी जद्दोजहद के बाद अंत में मामला मुफस्सिल क्षेत्र में पाया गया.
इनौस ने की अपराध पर रोक की मांग
जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर मंगलवार को इनौस का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी सुरेश प्रसाद चौधरी से मिला.
प्रतिनिधिमंडल ने हाल की घटनाओं पर चिंता जताते हुए एसपी से इस पर तुरंत रोक लगाने के लिये आवश्यक कदम उठाने की मांग की. प्रतिनिधिमंडल में शामिल आइसा के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार,
नगर अध्यक्ष मिथलेश कुमार इनौस के सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अगर अपराधियों पर लगाम नहीं लगती है तो आंदोलन को तेज किया जायेगा. इससे पूर्व आइसा, इनौस और एपवा की एक बैठक विवेक विहार मोहल्ला में हुई. इसमें आगमी दो मार्च को विवेक विहार से ओवरब्रिज तक मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >