व्यवसायियों ने किया पड़ोसी राज्य का रुख

समस्तीपुर : राज्य में आगामी एक अप्रैल से देसी शराब की बिक्री बंद हो जायेगी, जबकि विदेशी शराब की बिक्री राज्य सरकार ने अपने स्तर से कराने की घोषणा कर रखी है. इससे इस पेशे से जुड़े व्यवसायियों के धंधे सूख जायेंगे. इसका आभास होते ही शराब व्यवसायियों ने पड़ोसी राज्य की ओर नजरें जमा […]

समस्तीपुर : राज्य में आगामी एक अप्रैल से देसी शराब की बिक्री बंद हो जायेगी, जबकि विदेशी शराब की बिक्री राज्य सरकार ने अपने स्तर से कराने की घोषणा कर रखी है. इससे इस पेशे से जुड़े व्यवसायियों के धंधे सूख जायेंगे. इसका आभास होते ही शराब व्यवसायियों ने पड़ोसी राज्य की ओर नजरें जमा दी हैं. व्यवसायियों की पहली पसंद के रूप में सीमावर्ती राज्य झारखंड बन रहा है. जहां मंगलवार को नये वित्तीय वर्ष 2016-17 में शराब विक्रय के लिए टेंडर होना था,

इसमें शिरकत करने के लिए समस्तीपुर व आसपास के कई जिलों के शराब व्यवसायी सोमवार को ही पड़ोसी राज्य झारखंड के लिए रवाना हो गये हैं. इस व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से बिहार में शराब विक्रय कर अपनी रोजी रोटी चलाते थे. साथ ही बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें अच्छी खासी तनख्वाह उपलब्ध कराया करते थे.

राज्य में नयी सरकार के गठन को लेकर संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य में शराबबंदी का वादा किया गया. उसी वक्त से इस व्यवसाय में जुड़े लोगों के माथे पर बल पड़ने लगे थे. उन्हें इस बात की उम्मीद भी नहीं थी कि सरकार गठन होने के साथ इतनी जल्दी शराब बंदी की घोषणा कर दी जायेगी.
लेकिन मौजूदा राज्य सरकार ने राज्य में न सिर्फ एक अप्रैल से देसी शराब की बिक्री पर रोक लगाने की घोषणा कर दी. साथ ही विदेशी शराब की बिक्री भी सरकार के स्तर से कराये जाने का फैसला हुआ. इसके बाद से ही व्यवसायियों ने अपनी-अपनी सुविधा के अनुसार सीमावर्ती राज्य झारखंड, व उत्तर प्रदेश की ओर रुख करना शुरू कर दिया था. व्यवसाय को इन राज्यों में आरंभ करने के लिए वहां के हालात और व्यवसाय के तौर तरीकों को लेकर स्थानीय व्यवसायियों से मेलजोल बढ़ाना शुरू कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >