निरीक्षण में टीकाकरण कर्मचारी मिले गैरहाजिर

समस्तीपुर : पल्स पोलियो अभियान के निरीक्षण के क्रम में टीकाकरण कर्मी गैरहाजिर पाये गये. इसके साथ ही कोई भी टीकाकरण से जुड़े कर्मचारी एप्रन पहने नहीं पाये गये. इस पर डीएम प्रणव कुमार ने कर्मियों को कड़ी फटकार लगायी. पल्स पोलियो अभियान का औचक निरीक्षण डीएम ने बुधवार को किया. थानेश्वर स्थान मंदिर पहुंच […]

समस्तीपुर : पल्स पोलियो अभियान के निरीक्षण के क्रम में टीकाकरण कर्मी गैरहाजिर पाये गये. इसके साथ ही कोई भी टीकाकरण से जुड़े कर्मचारी एप्रन पहने नहीं पाये गये. इस पर डीएम प्रणव कुमार ने कर्मियों को कड़ी फटकार लगायी. पल्स पोलियो अभियान का औचक निरीक्षण डीएम ने बुधवार को किया. थानेश्वर स्थान मंदिर पहुंच कर उन्होंने अभियान की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में टीकाकर्मी मंजु देवी व गंगा कुमारी अनुपस्थित पायी गयी.

टीकाकरण के लिए मंदिर के पश्चिम व उत्तर द्वार पर टीम की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. टीम के सदस्य अन्यत्र जगह पर बैठे पाये गये. इस पर डीएम ने कड़ी फट कार लगाते हुए पल्स पोलियो अभियान की सुनिश्चिता का निर्देश दिया. सुबह से अपराह्न तक सिर्फ तीन बच्चों को प्रतिरक्षित करने पर डीएम ने आश्चर्य जताया. अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने सीएस अवध कुमार को ट्रांजिट टीम का सघन मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया. मौके पर सीएस अवध कुमार, यूनिसेफ के एसएमसी एसएम हसन सहित अन्य लोग उपस्थित थे. वहीं बाद में सीएस ने रेलवे की टीम का निरीक्षण किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >