कवि चौक के समीप से महिला का शव बरामद

शाहपुर पटोरी : पटोरी पुलिस ने कवि चौक के समीप से एक विवाहिता का शव बरामद किया है. उसकी पहचान कवि चौक निवासी गणेशी दास की पतोहू व शंभू दास की पत्नी बेबी देवी (39) के रूप में की गयी है. बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मायके देसरी (वैशाली) थाना क्षेत्र […]

शाहपुर पटोरी : पटोरी पुलिस ने कवि चौक के समीप से एक विवाहिता का शव बरामद किया है. उसकी पहचान कवि चौक निवासी गणेशी दास की पतोहू व शंभू दास की पत्नी बेबी देवी (39) के रूप में की गयी है.
बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मायके देसरी (वैशाली) थाना क्षेत्र के इंग्लिश खजबत्ता निवासी उसके पिता रामाशीष दास को खबर की तथा तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके पति शंभू दास को गिरफ्तार कर लिया. उसके पिता रामाशीष दास की ओर से करायी गयी प्राथमिकी में पति शंभू के अतिरिक्त ससुर गणेशी दास, सास रामपति देवी तथा एक अन्य संबंधी योगेन्द्र दास को हत्या करने का नामजद अभियुक्त बनाया है. प्राथमिकी में जिक्र किया गया है कि गुरुवार की देर शाम उसके साथ इन लोगों द्वारा मारपीट की गयी तथा देर रात उसकी हत्या कर शव को छत से लटका दिया. थानाध्यक्ष बीएन मेहता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है कि उसकी हत्या की गयी है या उसने आत्महत्या की है.
उसके बड़े पुत्र ने पुलिस के समक्ष बताया कि उसके पिताजी से मां की कल देर शाम हाथापाई हुई थी, जिससे मां ने देर रात फांसी लगाकर जान दे दी. उसकी मां तथा मायके के अन्य लोगों ने बताया कि बेबी की शादी 19 वर्ष पूर्व शंभू से हुई थी. लोगों ने थाने पर पहुंच कर ससुरालवालों पर कई गंभीर आरोप लगाये तथा लोगों के क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >