ताजपुर (समस्तीपुर) : ताजपुर थाना क्षेत्र के रायटोल बुनियादी स्कूल के पास मंगलवार देर शाम बाइक पर सवार दो अपराधियों ने एक किसान को गोली मार दी. उसे गंभीर हालत में समस्तीपुर के निजी नर्सिंग होम में भरती कराया गया. जख्मी बाइक सवार किसान स्थानीय मोरवा रायटोल का सुमन कुमार शर्मा बताया जाता है. सूचना पर मुसरीघरारी पुलिस ने नर्सिंग होम पर पहुंच उसका फर्द बयान दर्ज किया है. घटनास्थल ताजपुर थाना क्षेत्र में होने के कारण मामला ताजपुर थाने को भेजा दिया गया. दर्ज बयान के मुताबिक घटना के वक्त बाइक सवार किसान मोरवा बाजार से घरेलू
ताजपुर में किसान
सामान लेकर वापस घर लौट रहा था. इसी बीच घटनास्थल पर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार अपराधियों ने पास पहुंचते ही गोली चला दी. गोली उसके सीने में लगी. घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गया. गंभीर हालत में किसान थोड़ी दूर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा, जहां से लोगों ने उसे समस्तीपुर नर्सिंग होम में ले जाकर भरती कराया.
घटना की सूचना पर ताजपुर पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने पर वारदात की पुष्टि नहीं होती है. आसपास के लोगों व स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल पर किसी प्रकार की गोलीबारी की घटना से इनकार किया है. इससे प्रतीत होता है कि घटना कहीं अन्यत्र हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
