समस्तीपुर : बिहार चिकित्सा एवं जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अधीन संचालित आपातकालीन 102 एंबुलेंस चालक एवं इएमटी संघर्ष समिति ने एक बार फिर से आंदोलन की धमकी दी है. 20 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. संघर्ष समिति के संयोजक पप्पू कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है
कि अगर जल्द ही एंबुलेंस चालक संघ के हित को देखते हुए उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो मजबूरन एक बार फिर इन्हें आंदोलन का रुख अपनाना होगा. प्रत्येक प्रखंड में 102 एंबुलेंस को रोगी कल्याण समिति के माध्यम से चलाने की मांग की है.
