बिहार : समस्तीपुर में राजद नेता व उनके साथी को गोलियों से भूना

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में आज अपराधियों नेबिथान व्यापार मंडल के अध्यक्षवीरेंद्रयादव व उनके उनकेसाथीबिरजू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. दो लोगों की एक साथहुई हत्याकीखबर फैलते हीपूरेइलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, वीरेंद्र यादव राजद से जुड़े थे और उनकी हत्या में एके 47 […]

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में आज अपराधियों नेबिथान व्यापार मंडल के अध्यक्षवीरेंद्रयादव व उनके उनकेसाथीबिरजू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. दो लोगों की एक साथहुई हत्याकीखबर फैलते हीपूरेइलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, वीरेंद्र यादव राजद से जुड़े थे और उनकी हत्या में एके 47 का उपयोग किया गया है.

जानकारी के मुताबिक हथियारबंद बाइक सवार तीन अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर समस्तीपुर के बिथान व्यापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र यादव और उनके साथी बिरजू यादव को घायल कर दिया. दोनों एक साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी उनपर अपराधियों ने हमला बोला. बाद में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान ही दोनों की मौत हो गयी.
वारदात केएक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आक्रोशित लोगों की भीड़ थाना पर जमा हो गयी और लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. हत्या को चुनावी रंजिश से जोड़ कर देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >