Samastipur News:शिवाजीनगर : एसपी के निर्देश पर यातायात नियमों के पालन को लेकर थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर थानाध्यक्ष रबिंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसमें बिना हेलमेट, लाइसेंस व गाड़ी के कागजात नहीं रहने पर लगभग 60 हजार रुपये का फाइन वसूला गया. उक्त जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग चौक-चौराहों पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. अभियान दौरान दो पहिया चार पहिया सहित अन्य सभी वाहनों की जांच-पड़ताल की गई. इसी दौरान ट्रिपल लोडिंग, हेलमेट की अनिवार्यता, ड्राइविंग लाइसेंस और सीटबेल्ट, जरूरी कागजात सहित वाहन नियमों का सख्ती से जांच-पड़ताल की गयी. इसी क्रम में 60 हजार रुपए का ऑनलाइन फाइन किया गया है. थानाध्यक्ष ने नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों को हिदायत करते हुए बताया कि आगे भी नियमों के उल्लंघन करने वालों पर वाहन चालकों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. मौके पर एसआई मुकेश कुमार, पीटीसी शैलेश कुमार, राम कुमार सिंह आदि मौजूद थे. इधर, क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलने से बिना कागजात के सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों के बीच हड़कंप मचा हुआ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
